Thursday, 19 March 2015

आज का दौर (व्यंग्य)

ये लेखनी उस रफ़्तार के नाम,
जो आज की दौर में है आम |
गर जो गलती से भी रह गए पीछे आप ,
स्थिर ही करार कर देगी आपोको ये आवाम ||

दिन दुनी रात चौगुनी , विज्ञान की ये प्रगति

देती है आपको आपका मूल्य, आपकी पहचान |
जो कल तक थी नये अविष्कार और खोज के नाम,
आज आती है महज आपके सहूलियतो के काम ||

अब गए जमाने चरखा चलने के ,

लकड़ी के पंखो से हवा खाने के |
अब तो है विशुत पंखे और कूलर आपकी सेवा में,
जो मन इठलाये तो एक इशारा करे वातानुकूलक लगाने के ||

No comments:

Post a Comment