मन का यूं विचलित होना ..,
तुम कहाँ से आये हो .., सदियों से सबको भाए हो ..,
क्या तुम्हे नहीं डर दुनिया का ..,
आँशु भी मोती बने ....,
अपने साथ इतनी खुशियां लाये हो ।।
जब भी मै तुम्हे देखता हूँ ..,
तुम्हारी तरह बनना चाहता हूँ ..,
तुम्हारे सच्चे दिल से धड़कना चाहता हूँ...,
मेरा रोम रोम खिल उठता है .., जब भी तुम्हे प्रसन्न देखता हूँ..।।
तुम एक अवस्था हो जिससे हर जीवन गुजरता है ..,
इतनी सच्चाई , इतना भोलापन .., इतनी मासूमियत ..,
कैसे कहु यह बालक नहीं श्रिस्टी रचैता हैं ...।।
आज असंख्य विचार मेरे मन में दौड़ते हैं ..,
कभी असफलता के अंधियरो से डरता हूँ.., कभी जिम्मेदारियों से ..,
तो कभी सफलता के उजियारो से ..,
कभी ठोकर खाकर गिरने का डर है .., तो कभी लोगो के ठहाको का ..,
तुम्हारी ओर देखते ही .., ये सब ख्याल निपट जाते हैं..,
दुविधा के सारे बादल सिमट जाते हैं ...,

सफलता - असफलता से रौशनी हट ..,
कर्म मात्र की निपुणता पर केन्द्रित हो जाते हैं ...।।
अब तक कितने ही व्यक्तियों को अपना आदर्श माना ..,
पर जब भी अंदर झाका .., एक हिस्सा गलत ही पाया ..,
जी करता था उनकी ही तरह बनू ..,
पर तुम्हे देखा तो पाया .., अपना जीवन स्वयं ही है जीना ।।


No comments:
Post a Comment