Thursday, 24 January 2013

मेरा बचपन ...


सूर्य को उगते देखा,, चाँद को बढ़ते ..
भोर की ताजगी देखी,, शाम की मस्ती ...
वो दिन थे मेरे  के, जो दिल के एक कोने में है बस्ती ..।। 

पापा की हुकूमत थी .., दादाजी पढ़ाते थे ..,
सुबह सुबह न चाहते हुए भी .., चाचा जी डाट कर जगाते थे ...,
कुछ देर की पढाई .., फिर काम के बहाने ., यहाँ वह दौड़ते थे ..,
खुले आसमा के तले ...  मानो सारा गाव रौंदा करते थे ..।।

कागज़ की वो कश्ती .., कंचो की गूंजती है खनखनाहट..,
कुल्फी की दीवानगी थी ऐसी छाई की ...,
काफी थी डमरू की एक आहट ..।।

उछल कर हर काम के लिए आगे बढ़ना ..,
एक ही गलती बार बार करना ..,
भूला नहीं माँ की वो डाट ,, "इस बार छोड़ती  हु दुबारा मत करना " ।।

आज इतने सालो के बाद ..,
जब पीछे मुड़कर देखता हु ..,
मन भावुक हो उठता है ..., बचपन फिर से जीना चाहता हु ...।।

No comments:

Post a Comment